छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर जनपद अध्यक्...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने कहा कि यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की जनहितकारी नीतियों, विकास कार्यों और सुशासन की सोच का परिणाम है। कि जनता ने एक बार फिर विकास, विश्वास और पारदर्शिता की राजनीति पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह विजय केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास और बदलाव की चाह का प्रतीक है। टीएमसी की भ्रष्टाचार, हिंसा और अव्यवस्था से परेशान जनता ने अब विकास और सुशासन को चुना है।
श्रीमती ध्रुव ने आगे कहा कि यह जीत “नए बंगाल” के निर्माण की शुरुआत है, जहां सुरक्षा, महिला सम्मान, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अब बंगाल में विकास की नई गंगा बहेगी और राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।उन्होंने बंगाल की जनता को इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है, जो लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है।


No comments