Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमदी का निरीक्षण करने पहुंचे - विधायक ओंकार साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमदी का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लि...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमदी का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था तथा कर्मचारियों की उपस्थिति की विस्तृत जानकारी ली।विधायक ओंकार साहू ने अस्पताल पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और आम जनता को समय पर उपचार मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

              निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक कर अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक दवाइयों की नियमित उपलब्धता, जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए। विधायक ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले, इसके लिए किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर , पार्षद चितेंद्र साहू , स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक ओंकार साहू ने आश्वासन दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमदी में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

No comments