छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कुरुद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु रिक्त सीटों ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरुद:- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कुरुद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन 13 मई 2026 को किया जाएगा। इस संबंध में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता एवं प्रवेश प्रभारी राजेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी संशोधित समय-सारिणी के अनुरूप यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।उन्होंने बताया कि पूर्व में एडमिशन पोर्टल में तकनीकी समस्या आने के कारण शासन द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई थी। संशोधित निर्देशों के तहत जिन कक्षाओं में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, वहां पारदर्शी तरीके से सीटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
कार्यक्रम का निर्धारित विवरण:-
11 मई 2026: दोपहर 3:00 बजे तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
12 मई 2026: अंतिम चयन सूची का प्रकाशन
13 मई 2026: प्रातः 8:00 बजे से लॉटरी प्रक्रिया
स्थान: पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कुरुद परिसर।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार लॉटरी प्रक्रिया जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) के सदस्यों तथा उपस्थित अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी।लॉटरी के माध्यम से चयनित छात्र-छात्राओं की सूची उसी दिन विद्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी जाएगी। वहीं चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश से संबंधित आवश्यक औपचारिक ताएं 14 मई से 20 मई 2026 के मध्य पूर्ण की जाएंगी।विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पूरी प्रक्रिया का अवलोकन करने का अनुरोध किया है। प्रवेश संबंधी अन्य सभी नियम एवं निर्देश शासन द्वारा जारी पूर्व दिशा-निर्देशों के अनुरूप यथावत लागू रहेंगे।


No comments