Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

देश आर्थिक संकट और अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है - विधायक ओंकार साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों, बढ़ती महंगाई ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों, बढ़ती महंगाई और जनविरोधी फैसलों के कारण आज देश की आम जनता भारी संकट का सामना कर रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री और खेती-किसानी से जुड़े जरूरी सामानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

            विधायक ओंकार साहू ने कहा कि कांग्रेस नेता लगातार केंद्र सरकार को अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, तेल संकट और आर्थिक दबाव को लेकर आगाह करते रहे, लेकिन मोदी सरकार ने इन चेतावनियों को गंभीरता से लेने के बजाय केवल प्रचार और चुनावी राजनीति पर ध्यान दिया। आज हालात यह हैं कि खुद प्रधानमंत्री जनता से पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने, खर्च घटाने और किसानों से खाद का उपयोग कम करने की अपील कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने मध्यम वर्ग, गरीब परिवारों और किसानों की कमर तोड़ दी है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, छोटे व्यापारी आर्थिक दबाव में हैं और युवाओं के सामने रोजगार का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल बड़े-बड़े विज्ञापन और इवेंट मैनेजमेंट की राजनीति कर रही है।

     ओंकार साहू ने आरोप लगाया कि एक तरफ मोदी सरकार जनता को बचत और सादगी का पाठ पढ़ा रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों, रैलियों और सरकारी आयोजनों में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, आर्थिक अस्थिरता, बेरोजगारी और जनता की आवाज दबाने की कोशिशें अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा कर रही हैं। केंद्र सरकार को तुरंत महंगाई नियंत्रित करने, किसानों और आम जनता को राहत देने तथा जनहित में जिम्मेदार फैसले लेने चाहिए।

No comments