Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

“तारुण्य वार्ता #पीरियड्स_पर_खुलकर” अभियान का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूकता फैलाने हेतु “तारुण्य वार्ता #पीरियड्स_पर_खुलकर” अभियान का शुभारं...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूकता फैलाने हेतु “तारुण्य वार्ता #पीरियड्स_पर_खुलकर” अभियान का शुभारंभ सोमवार 11 मई को रायपुर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर में किया गया। यूनिसेफ एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला संगठन आयुक्त एवं एडल्ट लीडर्स शामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि मासिक धर्म जैसे विषय पर चुप्पी नहीं, बल्कि जागरूकता और संवाद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर बेटी को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक माहवारी प्रबंधन का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा शुरू किए गए इस अभियान की सराहना की।

                 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने कहा कि यूनिसेफ के सहयोग से शुरू की गई यह मुहिम पूरे छत्तीसगढ़ में हर वर्ग तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि 28 मई को अभियान का समापन मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।यूनिसेफ छत्तीसगढ़ की हेड सीमा कुमार ने कहा कि यह अभियान लड़कियों की गरिमा, समानता और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल माहवारी से जुड़े मिथकों और अनावश्यक पाबंदियों को तोड़ने के साथ-साथ लड़कों को भी जागरूक करने का कार्य करेगी। उन्होंने स्कूलों के पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों तक भी इस विषय को पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

              यूनिसेफ के व्यवहार परिवर्तन विशेषज्ञ अभिषेक सिंह ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे किशोरों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ेगी और माहवारी को लेकर झिझक एवं भ्रांतियां दूर होंगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान बालिकाओं के सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगा।कार्यक्रम में यूनिसेफ की बाल संरक्षण विशेषज्ञ चेतना देसाई, वाश स्पेशलिस्ट श्वेता पटनायक, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय आयुक्त जी. स्वामी, रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष रूपेश पाणिग्रही, राज्य मुख्यालय आयुक्त रविश गुप्ता एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर मेंबरशिप ग्रोथ मोहम्मद सादिक शेख मंचासीन रहे।

          कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) पूनम सिंह साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन राज्य संयुक्त सचिव बीना यादव द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन यूनिसेफ के एसबीसी कंसलटेंट अभिषेक त्रिपाठी, वाश ऑफिसर बिरजा कबी सतपथी एवं आशिष कुमार ने प्रशिक्षण प्रदान किया।दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयोजन दिलीप पटेल द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरिता पाण्डेय, राज्य संगठन आयुक्त अमित क्षत्रिय, जलवती साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन का संकल्प भी दिलाया तथा अतिथियों द्वारा अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया।

No comments