निरीक्षक चंद्रकांत साहू को अर्जुनी थाना स्थानांतरित करते हुए साइबर सेल प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:-...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जिले में हाल ही में पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुरूद थाना और सिटी कोतवाली को नए थाना प्रभारी मिले हैं। एसपी सूरज सिंह परिहार द्वारा जारी तबादला आदेश के बाद नए प्रभारियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।जानकारी के अनुसार, कुरूद थाना प्रभारी रहे निरीक्षक चंद्रकांत साहू को अर्जुनी थाना स्थानांतरित करते हुए साइबर सेल प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुरूद थाना की कमान अब निरीक्षक अवध राम साहू को दी गई है, जिन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है।
इसी प्रकार सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक राजेश जगत ने भी अपना चार्ज संभाल लिया है। नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति के बाद पुलिस विभाग की प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है।पुलिस विभाग के इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


No comments