Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू के समर्थन में पलारी में जोरदार प्रचार, नेताओं ने किया घर-घर संपर्क

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  पलारी:- नवगठित नगर पंचायत पलारी में पहली बार होने जा रहे चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कां...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

पलारी:- नवगठित नगर पंचायत पलारी में पहली बार होने जा रहे चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस द्वारा जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान के जरिये कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की गयी । धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू के समर्थन में घर-घर पहुंचकर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर बालोद विधायक संगीता सिन्हा एवं पूर्व विधायक लेखराम साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं का विभिन्न वार्डों में नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार चुनाव होने से पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

          विधायक ओंकार साहू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज बनकर कार्य करती रही है। नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस को समर्थन दे रही है।

          बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि पलारी की जनता कांग्रेस के विकास कार्यों और जनहितकारी सोच पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू को जनता का भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है, जिससे कांग्रेस की जीत सुनिश्चित दिखाई दे रही है।

     पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर चुनाव मैदान में पूरी ताकत के साथ कार्य करें और कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मजदूर एवं आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नागरिकों से सीधे संवाद कर नगर की समस्याओं को सुना तथा कांग्रेस की जीत के बाद विकास को नई गति देने का भरोसा दिलाया। पूरे प्रचार अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

No comments