छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा के धमतरी जिले के दौरे के दौरान कुरूद आगमन पर युवा कांग्र...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा के धमतरी जिले के दौरे के दौरान कुरूद आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। पुराना बाजार चौक स्थित कांग्रेस भवन के पास कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में युवाओं ने फूल-मालाओं एवं नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस भवन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान 21 मई को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाते हुए सभी कांग्रेसजनों को शपथ भी दिलाई गई।इसके पश्चात प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा ने कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आगामी 24 मई को रायपुर में भारतीय युवा कांग्रेस चुनाव प्रभारी टीम पहुंचेगी, जहां युवा कांग्रेस चुनाव एवं महासदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
आकाश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी का उद्देश्य युवा कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करना, युवाओं को नेतृत्व का अवसर देना और जमीनी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के आधार पर पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस चुनाव केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि देश और समाज की आवाज बनने का सशक्त मंच है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता है तथा बूथ स्तर तक संगठन मजबूत एवं सक्रिय होता है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि कुरूद विधानसभा में युवा कांग्रेस हमेशा अन्याय एवं दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष में अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस चुनाव सत्ता की सीढ़ी नहीं, बल्कि संघर्ष और जनसेवा की पहचान है।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महासचिव तुकेश साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन भखारा ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुखराज साहू ने किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, ओबीसी जिलाध्यक्ष लकेश्वर साहू, यूका जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू, पार्षद उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, चंद्रप्रकाश देवांगन, मनोज अग्रवाल, संतोष प्रजापति, लव चंद्राकर, तारेन्द्र साहू, राजा देवांगन, योगेश साहू, कमल साहू, मयंक कोसरे, पुखराज साहू सहित युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments