छत्तीसगढ़ कौशल न्युज बालोद:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” के अंतर्गत जिला स्तरीय प्र...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
बालोद:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 22 एवं 23 मई 2026 तक माहेश्वरी भवन, बालोद में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, जनसंपर्क एवं सेवा कार्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण लेने के साथ-साथ गंगा मैया कॉलोनी एवं आदर्श नगर क्षेत्र में लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का अवसर भी मिला। कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद किया तथा योजनाओं के लाभ के संबंध में फीडबैक लिया।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन को मजबूत बनाने एवं आमजन से जुड़ाव बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


No comments