छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- परिक्षेत्र साहू समाज बानगर द्वारा आयोजित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- परिक्षेत्र साहू समाज बानगर द्वारा आयोजित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए पूरक पोषण आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैंप में अध्ययनरत सभी 210 बच्चों के लिए प्रधानमंत्री शक्ति पोषण आहार योजना के तहत अंकुरित मूंग, चना, फल्ली, केला सहित अन्य पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया।यह सेवा कार्य ग्राम के वरिष्ठ एवं शिक्षा-संस्कार के लिए समर्पित व्यक्तित्व, हायर सेकेंडरी स्कूल परखंदा के प्राचार्य तथा कैरियर गाइडलाइन शिविर के मुख्य प्रबंधक रविंद्र कुमार साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पोषण स्तर बढ़ाने, सामाजिकता, समानता और सहभावना का विकास करना रहा।
इस अवसर पर स्वल्पाहार एवं पोषण शक्तिआहार प्रभारी खिलेश्वर प्रसाद साहू और भुनेश्वर साहू ने बच्चों एवं उपस्थित जनों को पौष्टिक भोजन के महत्व तथा कुपोषण से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने “न्यौता भोजन” के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे समुदाय में अपनापन बढ़ता है, बच्चों को पौष्टिक आहार मिलता है तथा शाला और समाज के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है।परिक्षेत्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद साहू ने न्यौता भोजन के लिए सहयोग देने वाले रविंद्र कुमार साहू का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने पालकों एवं ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, तीज-त्योहार एवं विशेष अवसरों पर समर कैंप के बच्चों के लिए पूरक पोषण आहार भेंट कर समाजसेवा में भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम में कर्मचारी प्रकोष्ठ परिवार के शिक्षक साथी रोहित साहू, मुकेश पटेल, अमित कंवर, फालेश्वरी साहू, तनु साहू, खिलेश्वर साहू, लुकेश साहू, शेखन साहू, विकास साहू, कोमल साहू, प्रदीप पटेल, तोशकुमार साहू, चंद्रिका प्रसाद साहू, तारक सर, डोमन प्रकाश बंजारे, भूषण सिन्हा, रोशन साहू, देवेंद्र साहू, भावेश साहू, आनंद रघुवंश एवं समाजसेवी लेखराम साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


No comments