छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम सारंगपुरी में आयोजित समस्या निवारण शिविर में धमतरी विधायक ओंकार साहू पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुन...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम सारंगपुरी में आयोजित समस्या निवारण शिविर में धमतरी विधायक ओंकार साहू पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे, जिनमें खनिज विभाग से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।लेकिन शिविर में खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। विभागीय अधिकारियों के नदारद रहने पर विधायक ओंकार साहू ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे जनता के प्रति लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारियों को जनता के बीच उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा भी खनिज विभाग के रवैये से नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जब शासन-प्रशासन जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर आयोजित कर रहा है, तब जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों का अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की मांग की।शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने भी खनिज विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि विभागीय समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।विधायक ओंकार साहू ने प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।


No comments