Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

खाद वितरण की नई नीति के विरोध में किसानों ने जताई नाराजगी, पुराना नियम लागू करने की मांग

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- भारतीय किसान संघ तहसील कुरूद की बैठक ग्राम उमरदा में आयोजित की गई। बैठक में खाद वितरण की नई नीति को लेकर किसान...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- भारतीय किसान संघ तहसील कुरूद की बैठक ग्राम उमरदा में आयोजित की गई। बैठक में खाद वितरण की नई नीति को लेकर किसानों ने गहरी नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि नई व्यवस्था से किसानों को खाद प्राप्त करने में भारी परेशानी हो रही है।बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि पहले की तरह पुरानी व्यवस्था के तहत ही खाद का वितरण किया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि पुराना नियम पुनः लागू नहीं किया गया तो किसानों को मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा।

          इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों ने कहा कि खेती-किसानी के समय खाद की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की बाधा किसानों के लिए बड़ी समस्या बन सकती है।बैठक में तहसील अध्यक्ष हमेंद्र कुमार साहू (ग्राम परखंदा), ठाकुर राम साहू (मेडरक्का), तहसील महामंत्री रमन लाल साहू, टीकाराम साहू (ग्राम गाड़ाडीह), जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप चंद्राकर (ग्राम उमरदा), अशोक साहू (परसवानी), रामकुमार सिन्हा (कुरूद), अश्वनी कुमार कंवर, अनिल चंद्राकर, काशीराम कंवर, सोहन कंवर, भूखन लाल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

No comments