Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धमतरी ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कमेटी का महंगाई के खिलाफ पेट्रोल पंप में जोरदार विरोध प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि, रासायनिक खाद की भारी किल्लत और घरेलू गैस सिलेंडर के बढ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि, रासायनिक खाद की भारी किल्लत और घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से आम जनता का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। महंगाई अब आसमान छू रही है, जिससे किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।इन्हीं जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण द्वारा पेट्रोल पंप में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

         प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ गई है, जिसका असर रोजमर्रा की सभी वस्तुओं पर पड़ रहा है।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम जनता परेशान है। किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

           जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर ने कहा कि महंगाई और खाद संकट ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और अधिक गंभीर कर दी है। महिलाएं घरेलू खर्च संभालने में परेशान हैं और किसान खेती बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल राहत देने और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और किसानों, मजदूरों एवं आम नागरिकों के हित में सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी। यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया और किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, तो कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन करेगी।

          प्रदर्शन में खिलेन्द ध्रुव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कविता बाबर जिला पंचायत सदस्य , ब्रजेश जगताप जनपद सदस्य , भारती चन्द्रहास साहू जनपद सदस्य, योगेश मार्कण्डे , संतोष हिरवानी , सुनिता साहू , गुरुगोपाल गोस्वामी , धर्मेंद्र पटेल , विजेन्द्र राम टेके , प्रणय बच्चन, बंटी मरकाम , रघुवीर रामटेके , रंजीत साहू , दिनेश साहू , यादराम साहू , ऋषि साहू, छगन सेन , पंकज साहू , कन्हैया साहू , सुदर्शन साहू , लेखराम साहू, सुनील बंजारे, रघुवीर राम टेके, कविता साहू , अनिता ठाकुर , चित्रांश रजक , धनेश्वर यादव , विष्णु पांडे, , तेजराम सिन्हा , सुदेश बांधे , नरोत्तम सिन्हा , मुकेश ध्रुव , नरेंद्र यादव , डेविड कश्यप , दुजराम कुंभकार , शेष नारायण , झाड़ूराम , भुनेश सिन्हा, शैलेन्द्र कुमार , गजाधर साहू , हेमंत साहू , राजू साहू , सरपंच भुनेश्वरी साहू , बेनू साहू , योगेश्वर साहू , वासुदेव साहू , राम खिलावन साहू , सुभाष साहू ,तुलेश कुम्भकार, चन्दन रजक , अवध राम यादव , सुनील बंजारे ,नीलकंठ अग्रवाल, धनेश सर्दिल , हीरामन देशमुख , अलख राम साहू , भगवान दास , दिलेश देशमुख , पप्पू नेताम , फान सिंह साहू , किशुन साहू , भारती साहू, नोहर साहू , दुर्जन साहू , प्रेमा साहू , हेमलाल देशमुख , अनूज राम यादव , संतु साहू , सुरेन्द्र नेताम , अनंद राम ओझा , आमदिहा साहू , लालाराम सिन्हा , मोहन नेताम , भोकेश साहू , हिराज नेताम , नारायणी देशमुख , अमरिका देशमुख , कौशल तारक , लक्ष्मीकांत साहू , साथ में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments