Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पूर्व सरपंच स्वर्गीय हेमंत नेताम के सपनों को साकार करने उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी हेमंत नेताम को सरपंच बनाने की अपील

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम पंचायत लीलर में सरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ने कांग्रेस समर्थ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम पंचायत लीलर में सरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ने कांग्रेस समर्थित सरपंच प्रत्याशी श्रीमती राजकुमारी हेमंत नेताम के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान विधायक ओंकार साहू ने गांव के मोहल्लों में पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों एवं गांव के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ओंकार साहू ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांव, गरीब, किसान, मजदूर एवं आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत लीलर के विकास के लिए शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस समर्थित नेतृत्व बनने पर गांव के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

            विधायक ओंकार साहू ने स्वर्गीय हेमंत नेताम जी को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर गांव एवं क्षेत्र की सेवा को अपना उद्देश्य बनाया। उन्होंने सदैव जनहित एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता दी। विधायक ने कहा कि स्वर्गीय हेमंत नेताम जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए गांव की जनता को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती राजकुमारी हेमंत नेताम को भारी मतों से विजयी बनाना चाहिए, ताकि गांव के विकास कार्यों को नई गति मिल सके।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी रहती है। गांव के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments