छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मगरलोड:- भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी हेमलाल साहू एवं पंचायत सद...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
मगरलोड:- भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी हेमलाल साहू एवं पंचायत सदस्यों के सराहनीय प्रयास से दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में कूलर की व्यवस्था की गई है। इस पहल का उद्देश्य छोटे बच्चों को तपती गर्मी से राहत प्रदान करना और उन्हें सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।गौरतलब है कि गर्मी के दिनों में आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले नन्हे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कूलर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। अब बच्चों को ठंडे वातावरण में बैठकर पढ़ाई और अन्य गतिविधियां करने में सुविधा होगी।
सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी हेमलाल साहू ने बताया कि पंचायत हमेशा बच्चों के स्वास्थ्य और सुविधा को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। इस कार्य में पंचायत के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को राहत मिलने के साथ-साथ अभिभावकों में भी संतोष का माहौल है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी पंचायत के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया है और इसे बच्चों के हित में एक सकारात्मक कदम बताया है।


No comments