छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- गौरव ग्राम कंडेल की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी कुसुमलता विप्रे ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- गौरव ग्राम कंडेल की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी कुसुमलता विप्रे ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की प्रवीण्य सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल कंडेल (धमतरी) की छात्रा कुसुमलता ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है।कुसुमलता की इस सफलता पर जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव स्वयं उनके निवास पहुंचीं और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने छात्रा को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने कहा कि यह सफलता केवल कुसुमलता की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कुसुमलता की मेहनत और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और बेटियों की शिक्षा को लेकर समाज में सकारात्मक संदेश देता है।इस अवसर पर परिजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने कुसुमलता विप्रे को आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।


No comments