Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, अभनपुर में प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, अभनपुर में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगार अवसरों को ध्यान में रखते हुए प्लेसमेंट ड्राइव का ...


अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, अभनपुर में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगार अवसरों को ध्यान में रखते हुए प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. आशुतोष शुक्ला (डायरेक्टर, ग्रेसियस कॉलेज, अभनपुर), डॉ. राहुल यादव (डायरेक्टर, फार्मेसी विभाग) एवं डॉ. विवेकानंद मेहर (प्राचार्य) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूनम साहू, ज्योति साहू, टी. एन. नित्या एवं रूचि जैन प्लेसमेंट समिति सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।प्लेसमेंट ड्राइव में सोनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, अभनपुर से मनीष साहू एवं उनकी टीम उपस्थित रही। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से देवेंद्र साहू, अरविंद साहू एवं ओमराज साहू का चयन फार्मासिस्ट पद पर किया गया।

         वहीं विद्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड किडनी सेंटर, रायपुर से उत्कर्ष सर एवं उनकी टीम चयन प्रक्रिया हेतु महाविद्यालय पहुँची। इस प्रक्रिया में  विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ इंटरव्यू दिया। चयनित होने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों ने भी इस अनुभव से बहुत कुछ सीखा, जिससे उनका आत्मविश्वास एवं मनोबल और अधिक बढ़ा। अस्पताल की टीम द्वारा विद्यार्थियों के ज्ञान, प्रोजेक्ट कार्य एवं प्रस्तुतीकरण की विशेष सराहना की गई।इस चयन प्रक्रिया में ईशा सिन्हा एवं चम्पेश्वर साहू का चयन डॉक्टर सहायक पद के लिए किया गया। सभी चयनित विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिवार की ओर से उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

          ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, अभनपुर अपनी उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन, अनुभवी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय शिक्षण संस्थान माना जाता है। महाविद्यालय समय-समय पर विद्यार्थियों के करियर निर्माण हेतु विभिन्न शैक्षणिक एवं प्लेसमेंट गतिविधियों का आयोजन करता रहता है।

No comments