Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद पंचायत उपचुनाव: शाम तक आएंगे नतीजे, 11 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद (धमतरी)। त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन के तहत कुरूद ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच पदों के लिए सोमव...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद (धमतरी)। त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन के तहत कुरूद ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच पदों के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। दोपहर 1 बजे तक लगभग 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान समाप्त होने के बाद सभी 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया, जिसकी गणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सेमरा बी के वार्ड क्रमांक 20 में कुल 118 मतदाता हैं, जिनमें 60 पुरुष एवं 58 महिलाएं शामिल हैं। यहां दोपहर 1 बजे तक लगभग 88 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं चर्रा के वार्ड क्रमांक 6 में 94 मतदाताओं में से करीब 85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

         इसी प्रकार सिवनीकला के वार्ड क्रमांक 9 में 142 मतदाताओं में से लगभग 82 प्रतिशत मतदान हुआ। कुहकुहा के वार्ड क्रमांक 4 में 99 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां लगभग 89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं गोबरा के वार्ड क्रमांक 8 में कुल 77 मतदाताओं में दोपहर 1 बजे तक 94 प्रतिशत मतदान हो चुका था।रिटर्निंग ऑफिसर सूरज सिंह बंछोर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अमित सेन के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा होगी।मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों एवं समर्थकों में परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही। सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा करते नजर आए। अब सबकी निगाहें मतगणना और अंतिम परिणाम पर टिकी हुई हैं।


No comments