Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अमलीडीह जोन कांग्रेस कमेटी की बैठक...संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- अमलीडीह जोन में बूथ गठन का कार्य पूर्ण होने के पश्चात जोन कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ब...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- अमलीडीह जोन में बूथ गठन का कार्य पूर्ण होने के पश्चात जोन कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूर वर्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुनने तथा उनके समाधान के लिए आवाज उठाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने सभी नवगठित बूथ पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

       जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारणी नीलम चन्द्राकर ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा जनसेवा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बूथ गठन का कार्य संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा आगामी कार्यक्रमों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती तारणी नीलम चन्द्राकर , धमतरी विधायक ओंकार साहू , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव , मोहन जांगड़े जोन प्रभारी , गुंजा साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष , नीलमणी साहू जोन अध्यक्ष , गुरू गोपाल गोस्वामी पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस , धर्मेंद्र पटेल कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , सत्यवान ध्रुव , घासीराम साहू , गोपालन पटेल, रंजीत साहू , नरसिंह साहू , शत्रुघ्न साहू , चिंता राम साहू , ईश्वर साहू सरपंच , पुष्पा गणेश ठाकुर सरपंच , नेमीन माधव साहू , तुका पटेल, जीवराज साहू उपसरपंच , चैतुराम देवांगन , लालचंद साहू , राजेन्द्र यादव , तृलोकी साहू , रिषी सिन्हा , तुका साहू , टंटेश्वर साहू , धर्मेंद्र साहू , गुलाब साहू , हुलास पटेल , गोपी साहू , संजय ध्रुव , प्रेम देवांगन , सालिक साहू , उचित साहू ‌, साथ में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

No comments