Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

महिला को अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी के बावजूद कार्रवाई नहीं, निष्पक्ष जांच की मांग

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव ने मड्डाईभाठा में ललिता यादव के साथ अश्लील गाली-गलौज एवं जान से म...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव ने मड्डाईभाठा में ललिता यादव के साथ अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी के मामले में अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने तथा शिकायत प्रस्तुत किए जाने के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होना कानून व्यवस्था और न्याय प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। खिलेन्द ध्रुव ने कहा कि किसी महिला के साथ अश्लील गाली-गलौज करना, उसकी गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाना तथा जान से मारने की धमकी देना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि मामले के तथ्यों के अनुसार भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 (महिला की मर्यादा का अपमान), धारा 351 (आपराधिक धमकी) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत जांच एवं कार्रवाई की जानी चाहिए । इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कानून की पढ़ाई कर रहा एक सामान्य एलएलबी छात्र भी ऐसे मामलों की गंभीरता और लागू होने वाली धाराओं की जानकारी रखता है, लेकिन मड्डाईभाठा प्रकरण में पुलिस प्रशासन का रवैया आम जनता की समझ से परे है। शिकायतकर्ता द्वारा आवेदन देने और घटना से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद भी यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो इससे आमजन के मन में अनेक सवाल उठना स्वाभाविक है। पुलिस प्रशासन भाजपा 

            ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का दायित्व कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करना है। लेकिन इस मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से ऐसा प्रतीत होता है कि अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन नहीं कर रहा। इससे न केवल पीड़ित पक्ष में निराशा बढ़ रही है बल्कि पलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था कि छवि धुमिल हों रही है समय पर निष्पक्ष कार्रवाई ही जनता का विश्वास कानून और प्रशासन में बनाए रख सकती है।

           खिलेन्द ध्रुव ने कहा कि कानून सबके लिए समान है और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मड्डाईभाठा प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

No comments