Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

युवा प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम बन रहा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर – विधायक ओंकार साहू

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, आमदी में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण वि...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, आमदी में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर प्रतिभागी बच्चों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों और युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में लोन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस एवं बास्केटबॉल जैसे खेलों का प्रशिक्षण देकर युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

        विधायक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें नियमित अभ्यास, समर्पण और मेहनत के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने से वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।उन्होंने जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू , नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर , एमन साहू विधायक प्रतिनिधि आमदी , सीईओ दीपक शुक्ला , साथ में शिक्षकगण और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

No comments