Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर रायपुर में हुआ विशेष आयोजन, वृद्धजनों की चुनौतियों और समाधान पर मंथन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  भिलाई:- विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (WEAAD) 2026 के अवसर पर हेल्पएज इंडिया की राज्य इकाई द्वारा पं. दीनदया...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भिलाई:- विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (WEAAD) 2026 के अवसर पर हेल्पएज इंडिया की राज्य इकाई द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा के संदर्भ में वृद्धजनों के समक्ष उभरती चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए समाधान की दिशा में सार्थक पहल की गई।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में आइस्कान की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती यमला साहू, भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, निदान के डायरेक्टर डॉ. सुरेश शुक्ला, अनमोल फाउंडेशन के डायरेक्टर संजय शर्मा तथा सीनियर सिटीजन फोरम रायपुर के अध्यक्ष प्रकाश विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले विभिन्न प्रकार के दुर्व्यवहार, उपेक्षा और सामाजिक चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके सम्मान एवं सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।

           श्रीमती यमला साहू ने कहा कि बढ़ते जनरेशन गैप के कारण बुजुर्गों के प्रति अपनापन और सम्मान में कमी आई है। वहीं घनश्याम कुमार देवांगन ने परिवार में संस्कारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली के प्रभाव से बुजुर्गों की उपेक्षा बढ़ी है, जिसे दूर करने के लिए पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करना आवश्यक है।द्वितीय सत्र में राज्य नीति आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमणियम, स्वास्थ्य विभाग की उप संचालक डॉ. स्मृति देवांगन, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सीमा भास्कर तथा माय एफएम के रेडियो जॉकी अनिमेष मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।मुख्य अतिथि डॉ. के. सुब्रमणियम ने अपने संबोधन में "विकसित छत्तीसगढ़ 2047" की परिकल्पना को साकार करने के लिए समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया। डॉ. स्मृति देवांगन ने सियान संजीवनी केंद्रों के माध्यम से वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और संबंधित नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता बताई। एसीपी सीमा भास्कर ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों के पालन और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

             हेल्पएज इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित प्रसाद ने अपने संदेश में कहा कि जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव वृद्धजनों पर पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य, आय और देखभाल व्यवस्था पर प्रतिकूल असर होता है। उन्होंने जलवायु और सामाजिक सुरक्षा नीतियों में वृद्धजनों के मुद्दों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई।इस अवसर पर हेल्पएज इंडिया की राष्ट्रीय रिपोर्ट "क्लाइमेट रेजिलिएंट 2026" का विमोचन भी किया गया। रिपोर्ट के अनुसार अध्ययन में शामिल 78 प्रतिशत वृद्धजनों ने लू, बाढ़ और सूखे जैसी जलवायु आपदाओं का सामना किया, जबकि 52 प्रतिशत आवश्यक दवाइयों का खर्च उठाने में असमर्थ पाए गए। रिपोर्ट में वृद्धजनों की आर्थिक, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर चुनौतियों को उजागर किया गया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में हेल्पएज इंडिया की राज्य इकाई द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पौधे भेंट कर सम्मान किया गया। प्रथम सत्र का संचालन अजय सिंह तथा द्वितीय सत्र का संचालन शुभांकर बिस्वास ने किया।

No comments