Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए: खैरा-भाठाखार से बाईपास सड़क निर्माण की मांग, जनपद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- ग्राम खैरा के भाठाखार क्षेत्र से धरसा रोड होते हुए मोंगरा के बाहरी हिस्से और नेशनल हाईवे चर्रा के आगे वाहन क्र...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- ग्राम खैरा के भाठाखार क्षेत्र से धरसा रोड होते हुए मोंगरा के बाहरी हिस्से और नेशनल हाईवे चर्रा के आगे वाहन क्रॉसिंग तक बाईपास सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि इस मांग को लेकर पहले भी जनप्रतिनिधियों से चर्चा हुई है और विधायक द्वारा भरोसा भी दिलाया गया था, लेकिन अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि स्थायी समाधान चाहिए।ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित बाईपास सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा यातायात संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस मांग को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

          जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को लेकर विधायक एवं मुख्यमंत्री स्तर पर चर्चा की जाएगी तथा विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।इस दौरान युवा कांग्रेस नेता प्रतीक साहू ने भी ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि धरसा सड़क निर्माण का कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है और इस संबंध में कई बार विधायक से चर्चा भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि खैरा गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सड़क, स्ट्रीट लाइट और पर्याप्त पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं भी ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

         प्रतीक साहू ने कहा कि विकास के नाम पर कुरूद विधानसभा का यह गांव पिछड़ेपन का सामना कर रहा है। उन्होंने जनपद अध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि अब गांव को आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी समाधान मिलना चाहिए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच योगेश्वरी साहू, उपसरपंच जमुना यादव, पंच रमाकांत साहू, छबीराम साहू, शैलेंद्र साहू, बलीराम ध्रुव, गोपाल पटेल, हीरालाल साहू, नीता साहू, रमेशरी नवरंगे, मंगल पटेल, जामुन यादव, गिरजा साहू, गोदावरी कंवर, खेमिन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments