Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शासन की घोषणा लागू करने की मांग, कुम्हार समाज ने कलेक्टर दरबार में सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों ने जिले के प्रत्येक ग्राम एवं नगर में कुम्हार परिवारों के पारंपरिक व्यवसाय के लि...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों ने जिले के प्रत्येक ग्राम एवं नगर में कुम्हार परिवारों के पारंपरिक व्यवसाय के लिए 5 एकड़ भूमि आरक्षित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शासन की वर्ष 2006 की घोषणा को प्रभावी रूप से लागू कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने वर्ष 2006 में प्रत्येक ग्राम एवं शहर में निवासरत कुम्हार परिवारों के पैतृक व्यवसाय हेतु 5 एकड़ भूमि आरक्षित करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, समाज का आरोप है कि जिले के लगभग 90 प्रतिशत गांवों और शहरों में आज तक यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है।

    समाज के अनुसार जिन स्थानों पर भूमि आरक्षित की गई थी, वहां भी अन्य लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। कुम्हार समाज का कहना है कि मिट्टी ही उनके पारंपरिक व्यवसाय और आजीविका का मुख्य साधन है। पर्याप्त मिट्टी उपलब्ध नहीं होने से कुम्हार परिवारों को अपने व्यवसाय के संचालन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।कुम्हार समाज ने जिला प्रशासन से मांग की है कि धमतरी जिले के प्रत्येक ग्राम एवं शहर में कुम्हार परिवारों के व्यवसाय हेतु 5 एकड़ भूमि आरक्षित कर शासन की घोषणा को धरातल पर उतारा जाए, जिससे समाज के लोगों को रोजगार एवं आजीविका के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो।ज्ञापन सौंपने कुंभकार समाज जिला अध्यक्ष गगन कुंभकार संरक्षक बीशु चक्रधारी प्रांतीय सदस्य द्विजराम कुंभकार सचिव रामसुख चक्रधारी कोषाध्यक्ष परशुराम प्रजापति उमेश प्रसाद पाड़े केंद्र प्रधान बारना हीरामन चक्रधारी समयलाल चक्रधारी ओंकार चक्रधारी उपस्थित रहे।

No comments