Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

खाद संकट से जूझ रहे किसान, समितियों के चक्कर लगाने को मजबूर

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- खेती-किसानी का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन जिले के किसानों को अभी तक पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- खेती-किसानी का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन जिले के किसानों को अभी तक पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। किसानों का आरोप है कि सरकारी समितियों और खाद गोदामों में खाद का अभाव है, जबकि निजी दुकानों और व्यापारियों के गोदामों में खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इसके चलते किसानों को अधिक कीमत पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।किसानों का कहना है कि खेती की तैयारी और खेतों में काम करने के बजाय उन्हें खाद के लिए समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। समय पर खाद नहीं मिलने से खेती प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि खाद की कमी के कारण उन्हें एक बार फिर कर्ज का सहारा लेना पड़ सकता है।

      किसानों ने पूर्व की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले प्रति एकड़ पर्याप्त मात्रा में डीएपी और पोटाश उपलब्ध हो जाता था, लेकिन वर्तमान में खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि सोसायटियों में खाद नहीं है, जबकि निजी व्यापारियों के पास पर्याप्त भंडारण मौजूद है।इधर प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि जिले में खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। कलेक्टर द्वारा भी खाद उपलब्ध होने की बात कही गई है, लेकिन किसानों का कहना है कि जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत है और उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही है।खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होने से किसानों में चिंता और नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों ने प्रशासन से जल्द खाद आपूर्ति व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।

No comments