Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने दिव्यांग हितग्राही को कृत्रिम हाथ प्रदान कर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने ग्राम पंचायत मुड़पार में दिव्यांग हितग्राही को कृत्रिम ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने ग्राम पंचायत मुड़पार में दिव्यांग हितग्राही को कृत्रिम हाथ (आर्टिफिशियल हैंड) प्रदान कर आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। समाज कल्याण विभाग की सहायता से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाकर उन्हें सम्मानपूर्वक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए सक्षम बनाना है।कार्यक्रम के दौरान ग्राम मुड़पार निवासी दिव्यांग हितग्राही छत्रपाल को समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत कृत्रिम हाथ जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव के करकमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृत्रिम हाथ मिलने से उनके दैनिक जीवन के कार्यों में काफी सुविधा होगी और वे आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन की गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित कर सकेंगे।

        श्रीमती ध्रुव ने कहा कि राज्य शासन दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम एवं सम्मानजनक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आवश्यक उपकरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुड़पार की सरपंच श्रीमती यशोदा यादव, जनपद सदस्य कैलाश देवांगन, पंच श्रीपति मिलापा निषाद, बूथ अध्यक्ष सुखराम यादव, रामरतन सिन्हा, घुरऊ विश्वकर्मा, रमेश, शिवकुमार, दिलीप यादव, महिला प्रमुख मुनिया यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

         इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए लाभार्थी छत्रपाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments