Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

चिरपोटी में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- विकासखंड कुरूद के ग्राम चिरपोटी में साहू परिवार द्वारा वर्षों से आयोजित की जा रही भगवान श्री जगन्नाथ की पारंपर...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- विकासखंड कुरूद के ग्राम चिरपोटी में साहू परिवार द्वारा वर्षों से आयोजित की जा रही भगवान श्री जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से निकाली गई। लंबे इंतजार के बाद भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने निकले तो पूरा गांव जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा।रथयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान का रथ गांव की प्रमुख गलियों से होकर निकला, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया और रथ की रस्सी खींचकर स्वयं को धन्य माना। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

             ग्रामीणों का मानना है कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होकर उनके दर्शन करने से जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का आगमन होता है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने रथयात्रा में भाग लेकर अपने परिवार तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं जलपान की भी व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में साहू परिवार सहित समस्त ग्रामवासियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों के सहयोग और समर्पण से यह पारंपरिक धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ।

No comments