Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

स्वाधीन जैन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का जताया आभार..

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  दल्लीराजहरा:- चातुर्मास प्रारंभ होने से पहले   जैन साधु-साध्वियों द्वारा विभिन्न जिलों एवं शहरों की ओर पैदल विहार शुरू...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

दल्लीराजहरा:- चातुर्मास प्रारंभ होने से पहले जैन साधु-साध्वियों द्वारा विभिन्न जिलों एवं शहरों की ओर पैदल विहार शुरू हो चुका है। ऐसे में विगत दिनों देश के विभिन्न राज्यों में विहार के दौरान हुई सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर जैन साधु-साध्वियों के विहार मार्गों पर आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के इस निर्णय का सकल जैन समाज दल्लीराजहरा ने स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। समाज की ओर से स्वाधीन जैन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय जैन समाज की धार्मिक परंपराओं की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

          स्वाधीन जैन ने कहा कि पैदल विहार के दौरान साधु-साध्वियों एवं उनके सेवकों को व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों के कारण दुर्घटना ओं का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए आयोग द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस को विहार मार्गों पर आवश्यकतानुसार पुलिस सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और समुचित प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे विहार सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।उन्होंने आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा के उस वक्तव्य का भी स्वागत किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि धार्मिक स्वतंत्रता एवं अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन एवं प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। 

     स्वाधीन जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय जैन समाज की महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से जैन साधु-साध्वियों के विहार के दौरान आवश्यक सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि जैन समाज इस जनहितकारी निर्णय के लिए शासन एवं राज्य अल्पसंख्यक आयोग का सदैव आभारी रहेगा।


No comments