छत्तीसगढ़ कौशल न्युज रायपुर: - ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन ,अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़ के द्वारा आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन पाठ्य सहगामी क...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
रायपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन ,अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़ के द्वारा आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन पाठ्य सहगामी क्रिया के अंतर्गत ग्यारह जुलाई को रखा गयां। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ.रिया तिवारी प्राचार्य ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने कहा कि आशु भाषण प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में त्वरित सोच , वाक- पटुता ,मौलिकता, तात्कालिक चिंतन, तार्किक क्षमता, भाषा प्रवाह,आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता का विकास करना है। विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टि कोण रखना चाहिए क्योंकि कोई कठिन विषय मिल जाए तो घबराने के बजाय उस विषय से जुड़े अपने सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता का प्रयोग करें। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों के दीप प्रज्वलन व विद्यार्थियों के मां सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों के स्वागत के पश्चात कार्यक्रम के प्रभारी डॉ.मुक्ता कौशिक एसोसिएट प्रोफेसर ने आशु भाषण प्रतियोगिता के नियम बताए। कार्यक्रम में अतिथि और निर्णायक के रूप में श्रीमती पूनम साहू विभागाध्यक्ष फार्मेसी एवं श्रीमती प्रीति महंत एसोसिएट प्रोफेसर नर्सिंग की उपस्थिति विशेष रहे।
आशु भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों की कुल 19समूहो ने भाग लिया एक समूह में पांच विद्यार्थी रहे। इस प्रतियोगिता में डिजिटल युग ,गूगल गुरु, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं अनेक विषय रखा गया जिसे तात्कालिक लॉटरी पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रदान किया गया। सभी विद्यार्थियों ने अपने -अपने समूह सहभागिता को सक्रिय रूप प्रदान करते हुए अपने-अपने विषय को बहुत ही तार्किक ढंग से प्रस्तुत किया। सभी की प्रस्तुति के पश्चात निर्णायक मंडल के द्वारा प्रथम स्थान ग्रुप नंबर 2 महात्मा गांधी सदन को प्राप्त हुआ जिसका विषय क्या हर बच्चा पढ़ने वाला छात्र अच्छा शिक्षक बन सकता है। द्वितीय स्थान नेताजी सुभाष चंद्र बोस सदन ग्रुप नंबर 11 को प्राप्त हुआ। वही तृतीय स्थान नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्रुप नंबर 8 को प्राप्त हुआ । इस प्रकार अलग-अलग विषयों पर विद्यार्थियों के समूहों ने अपना विचार प्रस्तुत कर अपने सामूहिक सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार कुमारी फाल्गुनी साहू एवं अंजलि देवांगन ने किया। इस कार्यक्रम में सदन प्रभारी श्रीमती साधना शर्मा, डॉ, निहारिका परिहार,डॉ.माया सोनकर डॉ. डिंपल रेड्डी, श्रीमती मीना साहू, श्री राजेंद्र कुमार साहू, समस्त सहायक प्राध्यापकों एवं विद्यार्थी यो की उपस्थिति रही।


No comments