Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पीओपी से बनी मूर्तियों पर रोक लगाने की मांग, मूर्तिकार चित्रकार संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ ने प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से निर्मित भगवान गणेश एवं अन्य मूर्तियों के निर...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ ने प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से निर्मित भगवान गणेश एवं अन्य मूर्तियों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने पीओपी से बनने वाली मूर्तियों की जांच कर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से पीओपी से निर्मित मूर्तियों का संघ कड़ा विरोध करता है। संघ ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार पीओपी से मूर्तियां बनाने पर प्रतिबंध है और केवल मिट्टी अथवा प्राकृतिक सामग्री से बनी मूर्तियों के निर्माण की अनुमति है।

         संघ का आरोप है कि धमतरी में कुछ मूर्तिकारों द्वारा अभी भी प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां बनाई जा रही हैं तथा अन्य स्थानों से भी ऐसी मूर्तियां बिक्री के लिए लाई जा रही हैं, जो नियमों का उल्लंघन है।छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर पीओपी से निर्मित मूर्तियों के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

No comments