छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर एवं छत्तीसगढ़ धान खरीदी ऑपरेटर महासंघ रायपुर के संयुक्त आह्वान ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर एवं छत्तीसगढ़ धान खरीदी ऑपरेटर महासंघ रायपुर के संयुक्त आह्वान पर धमतरी जिले के समस्त सोसायटी कर्मचारी 20 जुलाई को एकदिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर रायपुर के तुता धरना स्थल पर आयोजित महा रैली में परिवार सहित शामिल होंगे।जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि दैनिक, संविदा एवं नियमित कर्मचारी अपनी लंबित चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले आठ महीनों से शासन-प्रशासन से मांग कर रहे हैं। धान खरीदी कार्य को प्रभावित न हो, इसे देखते हुए महासंघ ने शासन के मौखिक आश्वासन पर पूर्व में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन स्थगित कर दिया था। बावजूद इसके अब तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
उन्होंने बताया कि इसी के विरोध में 20 जुलाई (सोमवार) को दोपहर 12 बजे तुता, रायपुर में आयोजित महा रैली एवं धरना-प्रदर्शन में धमतरी जिले के सभी सोसायटी कर्मचारी अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। इसके चलते जिले की सोसायटियों द्वारा संचालित विभिन्न कार्य एक दिन के लिए प्रभावित रहेंगे।इस संबंध में जिला संगठन की ओर से कलेक्टर, उप पंजीयक, नोडल अधिकारी, खाद्य अधिकारी, शाखा प्रबंधकों, सोसायटी अध्यक्षों सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित सूचना दे दी गई है।इस दौरान मनोज साहू, महादेव साहू, थानेश्वर देवांगन, तरुण साहू, चंद्र कुमार साहू सहित कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।


No comments