छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- देश के छात्रों और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को मिली सफलता पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धम...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- देश के छात्रों और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को मिली सफलता पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण द्वारा ग्राम रावा में आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों-युवाओं की आवाज़ और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी के दृढ़ नेतृत्व में लगातार उठाई गई मांगों ने केंद्र की भाजपा सरकार को कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर दिया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री खिलेंद्र ध्रुव ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था को संभालने में केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आई अनियमितताएं और करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ ने भाजपा सरकार की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार समय रहते दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करती और छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनती, तो लाखों विद्यार्थियों को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाए रखने में विफल रही।
श्री ध्रुव ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने भविष्य और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत था। छात्रों की आवाज़ सुनने के बजाय उन पर कार्रवाई करना केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर किया जाएगा तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के खिलेन्द ध्रुव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , नीलमणि साहू जोन अध्यक्ष,धर्मेंद्र पटेल कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , योगेश मार्कण्डे जनपद सदस्य , बंटी मरकाम , कविता साहू नगर अध्यक्ष आमदी , उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस मोहन जांगड़े, एमन साहू आमदी , रघुवीर रामटेके , खिलेन्द साहू , महामंत्री ओंकार सोनवानी , चन्द्रहास साहू , सचिव योगेश्वर साहू, लेखराम साहू, सेक्टर अध्यक्ष तेजराम सिन्हा, रंजीत साहू, नरसिंह साहू , अनिता ठाकुर , ललिता पटेल , लालचंद साहू , जीवराज साहू पूर्व उप सरपंच शेष नारायण साहू , शत्रुघ्न साहू, रंजीत साहू , तोषण माला, चैतराम देवांगन, राधेश्याम यादव , शालिक राम साहू भास्कर सिन्हा , हुलास पटेल , गोलू सतनामी, रामनारायण साहू , राजेश कैसाल , दीपक सोनकर, भीष्म सोनकर , कार्तिक बांधे , तृलोकी साहू , जोहन सतनामी , अगम सतनामी, गणेश बांधे , केशव गोडाने, धर्मेंद्र साहू, शालिक राम साहू , गणेश ठाकुर , मधुसुदन साहू , मोती राम साहू, टेकराम साहू , संजय ध्रुव , रामस्वरूप साहू , भालचंद पटेल , भुवन पटेल, हेमसिंह पटेल, लक्ष्मीकांत साहू , पुनित साहू , डालेश्वर साहू , छबिराम सिन्हा, दौलत राम साहू, दसरथ राम साहू , मुनिया राम साहू, खेमराज सतनामी , दिनेश देशमुख , साहिल साहू , युवराज पटेल , देवेन्द्र पटेल , साथ बड़ी संख्या आस पास के ग्रामीण जन और कांग्रेस पदाधिकारी , कार्यकर्ता एवं आर्जूनी पुलिस बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


No comments