छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव अपने निर्वाचन क्षेत्र ग्राम पंचायत जवरगांव में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम मे...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव अपने निर्वाचन क्षेत्र ग्राम पंचायत जवरगांव में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला, शासकीय माध्यमिक शाला एवं पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अंगिरा ध्रुव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है।उन्होंने ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अपने आसपास हरियाली बढ़ाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


No comments