छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- धमतरी जिले के ग्राम बोदाछापर की ग्राम विकास समिति ने जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रस्तावित नगर पंचायत...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- धमतरी जिले के ग्राम बोदाछापर की ग्राम विकास समिति ने जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रस्तावित नगर पंचायत छाती में ग्राम बोदाछापर को शामिल किए जाने का विरोध किया। समिति ने शासन-प्रशासन से ग्राम को स्वतंत्र ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग की है। समिति के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम छाती को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई है, लेकिन बोदाछापर गांव की दूरी लगभग 7 किलोमीटर होने के कारण ग्रामीणों को इससे कोई विशेष लाभ मिलने की संभावना नहीं है। उनका कहना है कि ग्राम सभा में सर्वसम्मति से बोदाछापर को स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है और ग्रामीण किसी अन्य गांव अथवा नगर पर आश्रित नहीं रहना चाहते।
ग्रामीणों ने जनदर्शन में दिए गए आवेदन में कहा कि उनकी अपनी अलग पहचान है और गांव के समुचित विकास के लिए स्वतंत्र ग्राम पंचायत का दर्जा आवश्यक है। उन्होंने शासन से ग्रामीणों की बहुमत की भावना का सम्मान करते हुए बोदाछपर को प्रस्तावित नगर पंचायत में शामिल नहीं करने तथा स्वतंत्र ग्राम पंचायत का दर्जा प्रदान करने की मांग की। जनदर्शन में शिकायत करने वालों में ग्राम विकास समिति के संरक्षक पुरुषोत्तम साहू, अध्यक्ष प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष मनीराम ध्रुव, सचिव तेजेंद्र साहू, वरिष्ठ सलाहकार नरोत्तम साहू सहित सदस्य राजूराम, नीलकंठ साहू, लालाराम साहू एवं दुलेश्वर साहू शामिल रहे।


No comments