Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- धमतरी में भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, इस...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- धमतरी में भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, इस पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने धमतरी में विराजमान भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना व दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। रथयात्रा महोत्सव की पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य दर्शन कर प्रदेश की उन्नति, समाज में शांति, सद्भाव और जनकल्याण की प्रार्थना की। 

           इस अवसर पर श्रीमती साहू ने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था, समरसता और लोककल्याण का महान प्रतीक है। भगवान जगन्नाथ का रथ सभी वर्गों और समाज को साथ लेकर चलने का संदेश देता है तथा मानवता, सेवा और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है। रथयात्रा का यह महापर्व हमें सत्य, धर्म और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीमती साहू ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और धार्मिक चेतना का प्रकाश सदैव बना रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, वैभव और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे। श्रीमती साहू ने रथयात्रा महापर्व की समस्त श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में भगवान जगन्नाथ की असीम कृपा बनी रहने की कामना की।

No comments