छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरमातरई के सम्मानित ग्रामवासियों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया। इस...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरमातरई के सम्मानित ग्रामवासियों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया। इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने विधानसभा परिसर में सभी ग्रामीणों का आत्मीय स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों का लोकतांत्रिक संस्थाओं, संवैधानिक प्रक्रियाओं एवं जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों से परिचित होना अत्यंत आवश्यक है। विधानसभा भ्रमण के माध्यम से ग्रामीणों को सदन की कार्यप्रणाली, विधेयकों के निर्माण की प्रक्रिया, प्रश्नकाल, शून्यकाल तथा जनहित के मुद्दों पर होने वाली चर्चा की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है, जहां जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को आवाज दी जाती है तथा जनहित में कानून बनाए जाते हैं। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण नागरिकों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं और ग्रामीणों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को निकट से समझने का अवसर प्रदान करते हैं।
विधानसभा भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत कुरमातरई के ग्रामीणों ने सदन की कार्यवाही एवं विधानसभा परिसर का अवलोकन किया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने इस प्रेरणादायक अवसर के लिए विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए ज्ञानवर्धक और अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से ग्रामीणो ने आत्मीय मुलाकात किया | ग्राम पंचायत कुरमातराई से सरपंच भुनेश्वरी साहू ,खिलेन्द्र साहू, प्रमोद कुमार साहू, शेष नारायण साहू सेक्टर अध्यक्ष , धनंजय कुमार साहू, दयाराम, शैलेंद्र कुमार, निलेश कुमार ध्रुव, नारद राम साहू , कुलदीप साहू, चंद्रहास साहू , भुनेश्वरी साहू, खिलेश्वरी साहू, छबलु राम साहू, त्रिवेणी बाई, दुलेश्वरी साहू, तुलसी बाई, लोकेश कुमार वैष्णव, हेमंत कुमार साहू, यमुना कुमारी साहू, दसवंत सिंह ध्रुव एवं हेमपुष्पा साहू शुभम साहू, केशव साहू, मनोज यादव, छाया साहू, लक्ष्मी बाई, चित्ररेखा ध्रुव, उर्मिला साहू, ज्योति कपूरिया, अनिता वर्मा, संजना साहू, सरोज सोनवानी, जयंत्री साहू, लक्ष्मी ठाकुर, पूर्णिमा निर्मलकर, लछमी साहू, सुनील अहीर, समीक्षा बघेल, गोविंद साहू, योगेंद्र साहू एवं जेयतलाल साहू साथ में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन विधानसभा पहुंचे |


No comments