Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

इंडोसोलर के नाम पर सरपंचों से कथित ठगी, सोलर सिस्टम लगाने के नाम पर एडवांस लेकर धोखाधड़ी का आरोप

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के कुछ सरपंचों ने आरोप लगाया है कि इंडोसोलर प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर कुछ लो...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के कुछ सरपंचों ने आरोप लगाया है कि इंडोसोलर प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर कुछ लोग सोलर उपकरण उपलब्ध कराने का झांसा देकर नकद राशि वसूल रहे हैं। सरपंचों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति स्वयं कंपनी के अधिकारी बताकर झांसा दिया और कंपनी के ऑर्डर फॉर्म का उपयोग कर रहे हैं। सरपंचों ने बताया कि ऑर्डर फॉर्म पर कंपनी का पता सी-1, इकोटेक-2, उद्योग विहार, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश–201306 तथा GSTIN: 09AADCR2872D1ZE अंकित है। आरोप है कि तीन व्यक्ति काले रंग की स्कॉर्पियो (वाहन क्रमांक UP 13 BF 0002) में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में घूमकर सोलर सिस्टम लगाने के नाम पर ₹20,000 से ₹30,000 तक नकद राशि ले रहे हैं। भरोसा दिलाने के लिए कुछ सामान भी दिया जा रहा है, लेकिन राशि लेने के बाद उनके मोबाइल फोन बंद हो गए और अब संपर्क नहीं हो पा रहा है।

            सरपंचों ने यह भी दावा किया है कि संबंधित ऑर्डर फॉर्म पर कंपनी का कोई संपर्क नंबर या मोबाइल नंबर अंकित नहीं है, जिससे संदेह और बढ़ गया है।सरपंचों के अनुसार, लगभग पंद्रह दिन पहले उक्त लोग गांवों में पहुंचकर सोलर लाइट का डेमो दिखाने और रियायती दर पर सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने की बात कहकर गए थे। बाद में दोबारा आकर उन्होंने अग्रिम राशि ली और कहा कि अगले दिन कंपनी की टीम आकर सोलर सिस्टम स्थापित करेगी। हालांकि, इसके बाद से उनका मोबाइल बंद है और अब तक कोई स्थापना कार्य नहीं हुआ।सरपंचों ने सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से अपील की है कि यदि इस प्रकार के लोग किसी गांव में पहुंचते हैं तो सतर्क रहें और तत्काल निकटतम पुलिस थाने या स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

No comments