छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी: - विधायक श्री ओंकार साहू ने रत्नाबांधा स्थित विहंगम योग जिला सत्संग केन्द्र, पंचमुखी हनुमान नगर पहुंचकर प्रथम...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- विधायक श्री ओंकार साहू ने रत्नाबांधा स्थित विहंगम योग जिला सत्संग केन्द्र, पंचमुखी हनुमान नगर पहुंचकर प्रथमाचार्य सद्गुरु श्री धर्मचन्द्रदेव जी महाराज की पावन 57वीं पुण्यतिथि एवं गुरुपूर्णिमा जिला स्तरीय समारोह में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने गुरु परंपरा को नमन करते हुए आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित सत्संग का श्रवण किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ गुरु वंदना में शामिल हुए।समारोह के दौरान विधायक श्री साहू ने ग्रामीण पदाधिकारियों, उपदेशकगण, प्रचारकगण, युवा साथियों, मातृशक्ति, गुरु भाई-बहनों एवं जिज्ञासुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही मनुष्य को ज्ञान, विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। गुरुपूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।
श्री साहू ने कहा कि सद्गुरु श्री धर्मचन्द्रदेव जी महाराज के विचार आज भी समाज को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और मानव सेवा की दिशा में प्रेरित करते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भाव, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा नई पीढ़ी को संस्कार और नैतिक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन, युवा, मातृशक्ति एवं गुरु भाई-बहन सपरिवार उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धाभाव के साथ सत्संग श्रवण कर सद्गुरु के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की तथा समाज में शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में कीर्तन मिनपाल जनपद सदस्य , फकीर चंद वर्मा जी सरपंच रत्नाबांधा , होमेंस्वर साहू सरपंच मुजगहन , नेमीन माधव साहू सरपंच अमलीडीह , सत्येंद्र कुमार जी अंतरराष्ट्रीय प्रचारक , बीएल साहू कार्यक्रम संयोजक , वेदराम साहू जिला संयोजक , सेवाराम तेजस्वी, महेंद्र कुमार साहू , परमेश्वर साहू जिला सत्संग प्रभारी , नारायण सिंह साहू , शुकालु साहू , एवं समस्त विहंगम योग संत समाज उपस्थित रहे।


No comments