Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पीएम श्री सेजेस कुरुद में शाला प्रबंधन समिति का शपथ ग्रहण एवं प्रथम बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) कुरुद में शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के न...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) कुरुद में शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम बैठक गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा नई शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डी. के. साहू ने शाला प्रबंधन समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर की। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास में शाला प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।शपथ ग्रहण के पश्चात समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष सारथी ने प्रथम बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विद्यालय की वर्तमान आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों तथा विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि छात्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

          समिति के उपाध्यक्ष श्रवण साहू ने विद्यालय के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए, जिन्हें सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।बैठक में उपस्थित शिक्षाविद राजेश पाण्डेय ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देते हुए नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक ठोस कार्ययोजना भी समिति के समक्ष रखी।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय को क्षेत्र का उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।शपथ ग्रहण समारोह में टी.एस. साहू, नम्रता देशमुख, लिजालिन दलाई, आकांक्षा सिंह, गिरधर लाल साहू, सुशीला साहू, अंजु गुप्ता, नरेन्द्र साहू, रामलाल मंडावी, सरस सोनी, कुंज बिहारी साहू, अमित कुमार साहू, शिव कुमार निषाद, हितेश कुमार, उत्तम पटेल, उपासना मानिकपुरी एवं तुकेश साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments