छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कुरुद नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक स्थित शही...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरुद:- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कुरुद नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए और पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान का प्रतीक है। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के कारण ही आज देश सुरक्षित है और देशवासी शांति एवं सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी वीर सैनिकों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनके शौर्य और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला महामंत्री रमेश्वर साहू, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक एवं ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रवि शर्मा, पार्षद उत्तम साहू, जिला कांग्रेस सचिव मनोज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी तुकेश साहू, संतोष प्रजापति, तुलसीराम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


No comments