Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों की मांग को लेकर नगर निगम नेताप्रतिपक्ष व कांग्रेस पार्षदों ने विधायक ओंकार साहू से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - नगर निगम धमतरी के कांग्रेस पार्षदों ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों की मांग को लेकर धमतरी विधा...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- नगर निगम धमतरी के कांग्रेस पार्षदों ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों की मांग को लेकर धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू से उनके रुद्री स्थित निवास पर मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने वार्डों में जलभराव , सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। पार्षदों ने लंबित विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने एवं आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का आग्रह किया।

            विधायक श्री ओंकार साहू ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय मंत्री से चर्चा कर शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और आम जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष श्री विशु देवांगन, पार्षद श्रीमती सुमन मेश्राम, श्रीमती पूर्णिमा रजत, श्रीमती रामेश्वरी, पूर्व पार्षद श्री सोमेश मेश्राम, पार्षद प्रतिनिधि श्री भागीरथी ध्रुव सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments