छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- धार्मिक नगरी धमतरी में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करोड़ों रुपये ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- धार्मिक नगरी धमतरी में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करोड़ों रुपये की लागत से अत्याधुनिक धर्मशाला निर्माण की मांग भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने राज्य शासन से की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष प्रस्ताव रखा, जिस पर जल्द स्वीकृति का आश्वासन मिलने की बात कही गई है।
रंजना साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष सहयोग से धमतरी में जिस तर्ज पर कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, उसी प्रकार आधुनिक सुविधाओं से युक्त धर्मशाला भी धमतरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में दूर-दूर से आने वाले दर्शनार्थियों को ठहरने के लिए सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी।उन्होंने कहा कि धमतरी में धार्मिक पर्यटन लगातार बढ़ रहा है, लेकिन बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। धर्मशाला बनने से स्वच्छ एवं सुलभ आवास की सुविधा मिलेगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और धमतरी की पहचान एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में और मजबूत होगी।
रंजना साहू ने कहा कि धमतरी के सतत विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धमतरी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और धार्मिक एवं पर्यटन सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा।इस पहल का स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया है। उनका कहना है कि धर्मशाला का निर्माण धमतरी के धार्मिक, सामाजिक और पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


No comments