छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भिलाई:- इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के क्षेत्र की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्था इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनिय...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भिलाई:- इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के क्षेत्र की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्था इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (आईआईआईई) के भिलाई चेप्टर की आम सभा एवं सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव भिलाई निवास कॉफी हाउस सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव में के. पटेल को चेयरमैन, घनश्याम कुमार देवांगन एवं चंद्रानन जैन को वाइस चेयरमैन, अवनीश दुबे को सेक्रेटरी, विवेक गुप्ता को ट्रेजरार, धीरजलाल सोनी को ज्वाइंट सेक्रेटरी तथा एम. विल्सन को ज्वाइंट ट्रेजरार चुना गया।कार्यकारिणी की एक्जीक्यूटिव कमेटी में एच.के. देसाई, एस.के. डोगरा और कमलेश कुमार गुप्ता सदस्य निर्वाचित हुए। वरिष्ठ इंजीनियर एस.के. डोगरा ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई।
सभा को संबोधित करते हुए वाइस चेयरमैन घनश्याम कुमार देवांगन ने भिलाई चेप्टर की अब तक की गतिविधियों की जानकारी देते हुए इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग बच्चों, महिलाओं और आम नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए करने पर जोर दिया। वहीं नवनिर्वाचित चेयरमैन के. पटेल ने इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आगामी दिनों में नेशनल कन्वेंशन आयोजित करने तथा सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम में संस्था की सक्रिय भागीदारी का एक्शन प्लान प्रस्तुत किया।आम सभा में वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड खातों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सदस्यों ने संस्था की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने, वरिष्ठ इंजीनियरों के अनुभव साझा करने, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा नवाचारों को बढ़ावा देने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
बैठक में के.एल. विश्वकर्मा, संतोष अग्रवाल, सत्यनाथ साहूकार, एस.के. विश्वकर्मा, आरिफ खान, संदीप नंदनवार सहित बड़ी संख्या में सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अवनीश दुबे ने किया तथा विवेक गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य कांतिलाल विश्वकर्मा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर उनका सम्मान किया गया। वहीं संस्था के दिवंगत वरिष्ठ सदस्य बी.के. सराफ को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण किया गया।


No comments