छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में होटल, ढाबा, लॉज, धर्मशाला, किरायेदार एवं बाहरी व्यक्तियों ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में होटल, ढाबा, लॉज, धर्मशाला, किरायेदार एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को तेज किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी ने पार्षदों, सरपंचों, कोटवारों और अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
बैठक में नए एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने, किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराने, होटल-लॉज में आगंतुकों का रिकॉर्ड रखने तथा मजदूरों और कर्मचारियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने वार्ड और ग्राम स्तर पर अपराध, नशे और अवैध गतिविधियों की सूचना साझा करने पर भी जोर दिया।धमतरी पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों या अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


No comments