छत्तीसगढ़ कौशल न्युज गुरुर:- दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित शांतिपूर्ण रैली के दौरान मृतक बताए गए NEET छात्रों की स्मृति में दिनांक 26/07/2...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
गुरुर:- दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित शांतिपूर्ण रैली के दौरान मृतक बताए गए NEET छात्रों की स्मृति में दिनांक 26/07/2026 दिन रविवार को बालोद विधानसभा के ग्राम सनौद में ब्लॉक युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत छात्रों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि छात्रों के सम्मान, शिक्षा व्यवस्था की मजबूती एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
कैंडल मार्च का नेतृत्व भाई नूतन साहू, महेन्द्र कोटंगले, मोनू ठाकुर (अध्यक्ष, ब्लॉक युवा कांग्रेस गुरूर), रिखीराम सोनबरसा (पूर्व जनपद सदस्य, गुरूर), यानेश साहू (अध्यक्ष, नगर पंचायत पलारी), आशीष गहलोत (जनपद सदस्य, गुंडरदेही), उमेश कुमार साहू (मीडिया प्रभारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर), राकेश सोनबेर (सचिव, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद), टेकलाल सोनबेर (अध्यक्ष, ब्लॉक किसान कांग्रेस गुरूर) एवं मुकेश सार्वा (महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर) ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्णेश्वर साहू, प्रवीण सोनबेर, राजेश यादव, भुवनेश्वर ठाकुर, तीरथ साहू, प्रेमलाल साहू, प्रकाश साहू (पार्षद, नगर पंचायत पलारी), चित्रांगद सोनबेर, संजय केकती, डाक्टर लोकेश्वर साहू, हीरू सार्वा, गिरजा शंकर साहू, प्रदीप साहू,भानुप्रताप साहू, रूपेश साहू, गोकरण साहू, चीतेश साहू, नवीन गजेंद्र, ओम प्रकाश साहू, भूषण कलिहारी, देवनारायण साहू, बीरबल साहू, परमेश्वर साहू, बसंत साहू, विक्की सिन्हा, लोकनाथ साहू, चंदूलाल साहू, योगेश्वर साहू, विवेकानंद साहू, सूरज कुमार साहू, कुलदीप साहू, रवीन्द्र साहू, पुनु राम साहू, अक्षय साहू,शत्रुघ्न साहू, रूपराम साहू, बाबूलाल साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए न्यायपूर्ण एवं पारदर्शी व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया।


No comments