Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अंबेडकर चौक...सरस्वती डायग्नोस्टिक्स एंड केयर पर "गलत जाँच रिपोर्ट" देने का आरोप..

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - शहर के अंबेडकर चौक पर स्थित सरस्वती डायग्नोस्टिक्स एंड केयर नाम की लैब पर एक किडनी के मरीज ने गंभीर आरोप लग...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- शहर के अंबेडकर चौक पर स्थित सरस्वती डायग्नोस्टिक्स एंड केयर नाम की लैब पर एक किडनी के मरीज ने गंभीर आरोप लगाया है। मरीज का कहना है कि इस लैब ने उसे गलत जाँच रिपोर्ट दी है। इस गलती की वजह से उसका स्वास्थ्य और खराब हो सकता था।शिकायत करने वाले मरीज ने बताया कि वह काफी समय से किडनी की बीमारी से परेशान है। बीमारी की वजह से वह समय-समय पर अलग-अलग लैब में अपनी जाँच कराता रहता है। पिछले कुछ दिनों में भी उसने अपनी रिपोर्ट चेक करवाई थी।मरीज के अनुसार लगभग पाँच दिन पहले उसने सरस्वती डायग्नोस्टिक्स एंड केयर में जाँच करवाई। लैब वालों ने उसे रिपोर्ट दी और कहा कि सब कुछ सामान्य है यानी नॉर्मल है। 

       मरीज को रिपोर्ट देखकर थोड़ा संदेह हुआ क्योंकि वह पहले भी कई बार जाँच करा चुका था और उसकी रिपोर्ट में बीमारी साफ दिखती थी। संदेह होने पर मरीज ने दूसरी लैब में जाकर दोबारा जाँच करवाई। दूसरी लैब की रिपोर्ट में साफ लिखा था कि किडनी की बीमारी मौजूद है। यह रिपोर्ट उसकी पुरानी रिपोर्टों से मिलती-जुलती थी। इस बात से मरीज को यकीन हो गया कि सरस्वती डायग्नोस्टिक्स की रिपोर्ट गलत थी।मरीज का आरोप है कि लैब ने जाँच का पूरा पैसा ले लिया, लेकिन सही रिपोर्ट नहीं दी। यह भी संदेह बताया बिना जॉच किए रिपोर्ट थमा दिया हो। और गलत रिपोर्ट मिलने से मरीज का इलाज देर से शुरू हो सकता था और उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता था। मरीज ने कहा कि अगर उसके साथ ऐसी गलती हो सकती है तो दूसरे मरीजों के साथ भी हो सकती है। इसलिए पूरे मामले की सही जाँच होनी चाहिए।

           मरीज ने एक और बात बताई। उसने कहा कि जब उसने इस गलती के बारे में लैब के एक कर्मचारी से व्हाट्सऐप पर बात की तो कर्मचारी ने अपनी गलती मान ली और माफी माँग ली। लेकिन इस बात की स्वतंत्र पुष्टि होती है।मरीज अब चाहता है कि इस पूरे मामले की ऊँचे अधिकारियों से शिकायत की जाए। वह माँग कर रहा है कि निष्पक्ष जाँच हो और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मरीज का कहना है कि स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।मेरे साथ हुआ है तो अन्य बेबस मरीजों के साथ न हो। इस पूरे मामले पर सरस्वती डायग्नोस्टिक्स एंड केयर या वहाँ की डॉक्टर शारदा साहू (एमडी पैथोलॉजी) का कोई आधिकारिक जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। जैसे ही उनका पक्ष मिलेगा, उसे भी समाचार में छापा जाएगा।

No comments