छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “समरसता संकल्प...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के तहत 21 अगस्त को जिला स्तरीय कलश वंदन एवं समरसता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस तथा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश साहू ने शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।निरीक्षण के दौरान मंच एवं बैठक व्यवस्था, कलश वंदन कार्यक्रम, अतिथियों के स्वागत, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनकी 650वीं जयंती उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि “समरसता संकल्प अभियान” के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का जीवन त्याग, तपस्या, भक्ति और सामाजिक चेतना का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने समाज में भेदभाव समाप्त कर प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर देने का संदेश दिया। भाजपा संत महापुरुषों के विचारों और उनके बताए मार्ग को समाज तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया।कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू ने बताया कि 21 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु शामिल होंगे। आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय स्वरूप देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।निरीक्षण के दौरान जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता मुकेश यादव, जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर, उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, पूर्व जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, एल्डरमेन रितिका यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments