Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर, आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुईं - रंजना साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। उन्होंने कथा वाचक पंडित श्री हरिशरण वैष्णव जी के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का श्रवण किया तथा व्यासपीठ को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने उपस्थित श्रद्धालुओं को पावन श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। अपने उद्बोधन में श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन पर्व है। शिव महापुराण कथा हमें धर्म, सत्य, सेवा, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में अपार शक्ति है। जो श्रद्धा और विश्वास के साथ महादेव का स्मरण करता है, उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति का संचार होता है। 

        ऐसे धार्मिक आयोजनों से हमारी सनातन संस्कृति और संस्कारों को मजबूती मिलती है तथा समाज में आपसी भाईचारा और एकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि बोल बम कांवरिया संघ द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का सुंदर अवसर है। 

              कथा श्रवण के साथ हमें भगवान शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। शिव महापुराण कथा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान शिव की आराधना की। इस अवसर पर एल्डरमेन सीमा चौबे, एल्डरमेन रितिका यादव, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती जागेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

No comments