छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री शीतलेश्वर महादेव सेवा समिति, धमतरी द्वारा आयोजित 251 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिष...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री शीतलेश्वर महादेव सेवा समिति, धमतरी द्वारा आयोजित 251 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं महाभंडारा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री शीतलेश्वर महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में नगर निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन, नगर निगम एल्डरमेन रितिका यादव, एल्डरमेन सीमा चौबे, भाजपा नेत्री नीतू त्रिवेदी, समाजसेवी नीलू रजक सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, धर्मप्रेमी एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ की आराधना का सर्वोत्तम समय है।
पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा हमारा समाज सदैव धर्म और सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहे। श्रावण मास भगवान भोलेनाथ की आराधना, तप, संयम और सेवा का प्रतीक है। पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। भगवान शिव की कृपा से प्रत्येक परिवार सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध बने तथा हमारा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।
श्रीमती साहू ने आयोजन समिति एवं सभी श्रद्धालुओं को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में सभी की सहभागिता का आह्वान किया। नगर निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, श्रावण मास में भगवान शिव की उपासना से मन को शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। श्री शीतलेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा आयोजित यह विशाल रुद्राभिषेक समाज को जोड़ने और धार्मिक आस्था को सशक्त करने का उत्कृष्ट प्रयास है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।


No comments