छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के विस्तार के तहत प्रदीप गंजीर को प्रदेश संयुक्त सचिव का द...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के विस्तार के तहत प्रदीप गंजीर को प्रदेश संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने, डिजिटल सशक्तिकरण तथा समाजहित के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए की गई है।इस अवसर पर दिग्विजय साहू ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, प्रदेश संयोजक दारिका साहू सहित समस्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश संयुक्त सचिव जैसा गरिमामय दायित्व मिलना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
दिग्विजय साहू ने कहा, मैं संगठन के सभी वरिष्ठजनों का हृदय से आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज एवं संगठन के हित में कार्य करते हुए डिजिटल माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का हरसंभव प्रयास करूँगा।"उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सभी साथियों के सहयोग से दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।


No comments